আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ऑफलाइन परीक्षा का आदेश वायरल, सीएम भूपेश बोले- दुष्प्रचार से सावधान रहें, परीक्षा ऑनलाइन ही होगी

Published on: March 30, 2022
---Advertisement---

रायपुर. उच्च शिक्षा विभाग के नाम पर एक भ्रमित करने वाला आदेश वायरल किया गया है. इसमें लिखा था कि ऑनलाइन परीक्षा लिए जाने के आदेश को अब निरस्त कर दिया गया है. अब यूनिवर्सिटीज में ऑफलाइन मोड में परीक्षा होगी. राज्य सरकार की फेक न्यूज मॉनिटरिंग सेल ने इसे फर्जी बताया. इस आदेश को गलत बताते हुए खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुष्प्रचार से सावधान रहें, परीक्षा ऑनलाइन ही होगी. जानकारी मिलते ही रायपुर पुलिस भी हरकत में आई और अब फर्जी न्यूज को फैलाने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. रायपुर शहर पुलिस के सिटी एसपी ने बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से जानकारी मिली कि किसी ने उच्च शिक्षा विभाग के नाम पर फर्जी और कूट रचित आदेश पत्र तैयार किया. इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया है.

https://भक्त माता कर्मा जयंती में शामिल हुए संसदीय सचिव, शेड निर्माण के लिए पांच लाख की घोषणा

सिविल लाइन थाने में धारा 417, 419 के तहत केस दर्ज किया गया है. बता दें महानदी भवन महानदी भवन मंत्रालय के नाम वाले आदेश पत्र में लिखा हुआ है कि यह निर्णय लिया गया है कि 28 मार्च को पारित किया गया जिसमें महाविद्यालयों में अध्ययन सभी छात्रों को अगली कक्षा में पदोन्नति करने में निर्णय लिया गया है वह रद्द किया जाता है. हमने विगत कुछ वर्षों में देखा कि छात्रों में पदोन्नति के कारण हमारी शिक्षा का स्तर बहुत नीचे जा रहा है. वर्तमान में जो छात्र महाविद्यालय में तृतीय वर्ष में अध्ययनरत हैं उन्होंने एक भी बार ऑफलाइन मोड में परीक्षा नहीं दी है. आने वाले समय को ध्यान में रखते हुए हम अपना निर्णय वापस लेते हैं. महाविद्यालयों को यह आदेश दिया जाता है कि ऑफलाइन मोड में परीक्षा लेने की तैयारी प्रारंभ कर दें.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now