पिथौरा. कलेक्टर द्वारा गुरुवार को क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण सहित गौठान निरीक्षण एवं अगले वर्ष से प्रारम्भ होने वाले अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की तैयारी का जायजा लिया. कलेक्टर डोमन सिंह के साथ स्थानीय एसडीएम राकेश गोलछा पूरे समय साथ रहे. जानकारी के अनुसार नवपदस्थ कलेक्टर श्री सिंह ने प्रभार लेते ही सक्रियता दिखाते हुए गुरुवार को दिन भर पिथौरा, बसना एवं सराईपाली विकासखण्ड का दौरा किया. श्री सिंह ने घोंच एवं सोनासिल्ली धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया. इन खरीदी केंद्रों में मात्र उठाव धीमा होने की बात पता चली जिसके लिए स्थानीय अफसरों को निर्देश दिए हैं. इसके अलावा केंद्र में धान बेचने आए किसान पूरी तरह संतुष्ठ दिखे. बाद श्री सिंह ने बगारपाली के गौठान का निरीक्षण कर वहां के महिला स्वसहायता समूह की बैठक ली. बैठक में महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया.
http://3 जुलाई को होगी JEE एडवांस्ड परीक्षा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
इसके लिए सिलाई प्रशिक्षण एवं आटा चक्की लगाकर स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया. अवलोकन के दौरान बगारपाली में ही वर्मी कम्पोस्ट खाद की बेहतरीन क्वालिटी की प्रशंसा करते हुए स्थानीय जनपद सीईओ को महिला समूह एवं ग्रामीणों द्वारा बनाए जा रहे खाद को किसानों को बिकवाने की जिम्मेदारी सौंपी. बहरहाल, कलेक्टर की सक्रियता से क्षेत्र के सुस्त प्रशासन में हलचल प्रारम्भ हो गई है. कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की योजना हेतु स्थानीय रणजीत कृषि उच्चतर माध्यमिक शाला का चयन किया गया. श्री सिंह ने पीडब्लूडी अफसरों को स्कूल में आवश्यक निर्माण के निर्देश देते हुए स्कूल हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में अलग-अलग पाली में प्रारंभ करने निर्देशित किया.
http://अनूठी शादी : दूल्हे ने एक ही मंडप में दो दुल्हन संग लिए सात फेरे







