कवर्धा. एक मां ने अपने एक साल के बच्चे को फांसी पर लटकाकर खुदकुशी कर ली. घटना शनिवार की है. वनांचल क्षेत्र होने के कारण पुलिस को देर से जानकारी मिली. वहीं रविवार को मां व बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. अभी तक बेटे की हत्या और महिला के खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. जानकारी के अनुसार तरेगांव क्षेत्र के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत लरबक्की के आश्रित गांव बदनापानी निवासी समारिन बैगा (30) पत्नी मुखीराम बैगा अपने एक साल के बेटे नरेश को लेकर महुआ बीनने के लिए जंगल गई थी.
https://प्रणाम का बीज बोएं और आशीर्वाद की फसल काटें : अग्नि चंद्राकर
इसी दौरान समारिन बेटे के साथ पानी पीने के लिए नाले की ओर चली गई, लेकिन फिर लौटी नहीं. जब काफी देर वापस नहीं आई तो ग्रामीण उसे देखने के लिए पहुंचे. वहां नाले के पास पेड़ से मां-बेटे की लाश लटकी थी. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बातें निकल कर सामने आ रहीं कि महिला ने पहले अपने बेटे को फांसी पर लटकाया होगा, बाद वह खुद फांसी पर लटक गई. हालांकि पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया. सभी एंगल पर जांच कर रही है.
https://50MP कैमरे के साथ Oppo K10 भारत में लॉन्च, बस इतनी है कीमत







