खरसिया. चर्चाओं के लिए नित नए फार्मूले इजाद करने वाले विधायक प्रतिनिधि ने अपनी ही सरकार के कृषि मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे को सद्बुद्धि देने के लिए माता से प्रार्थना की. उल्लेखनीय होगा, इन्होंने पूर्व में भी शराबबंदी को लेकर कहा था कि खोला क्षेत्र में विधायक के आदमी ही शराब बनाते और बेचते हैं. दरअसल, सोमवार को सुखदेव डनसेना ने फेसबुक में एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि भगवती सिद्धिदात्री के दर्शनों का शुभ अवसर प्राप्त हुआ.
http://नुसरत जहां के दुर्गा पूजा करने पर देवबंदी उलमा नाराज, बोले- नाम बदल लो
वहीं उन्होंने छत्तीसगढ़ में खुशहाली की कामना करते हुए कृषकों के हित को लेकर सरकार द्वारा धान खरीदी की लिमिट को 14 क्विंटल 80 किलोग्राम से बढ़ोतरी करने के लिए कृषि मंत्री को सद्बुद्धि देने की बात भी लिखी है. ऐसे में अपनी ही सरकार के कृषि मंत्री को घेरते विधायक प्रतिनिधि के इस पोस्ट की सोशल मीडिया में जमकर चर्चा हो रही है. लोग अब उन्हें ही सद्बुद्धि प्रदान करने की बातें करने लगे हैं.
http://सीएम भूपेश ने दिखाई संवेदनशीलता, CRPF जवान के मामले में कार्रवाई के निर्देश







