আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘सदन में सिर्फ हाथ उठाने और मेज थपथपाने के अलावा स्थानीय प्रतिनिधि की और कोई अहमियत नहीं’

Published on: March 2, 2021
---Advertisement---

बागबाहरा. भाजपा नेता व पूर्व जनपद अध्यक्ष नरेंद्र चंद्राकर ने बजट को लेकर कांग्रेस और विधायक पर जमकर हमला बोलते हुए कहा है कि वर्तमान बजट यह साबित करता है कि इस क्षेत्र से निर्वाचित प्रतिनिधि का उनके हाईकमान के समक्ष सदन में सिर्फ हाथ उठाने और मेज थपथपाने के अलावा और कोई अहमियत नहीं है. यहां के विधायक को कभी भी सदन में क्षेत्र की ज्वलंत समस्या उठाते हुए नहीं सुना गया है. कांग्रेस शासन के बीते सालों में खल्लारी क्षेत्र के लिए कोई ठोस विकास के लिए सरकार से स्वीकृति नहीं दिला पाना क्या दर्शाता है यह सभी समझ रहे हैं. उन्होने कहा कि खल्लारी क्षेत्र वनांचल, नक्सल प्रभावित और व्यापक स्तर पर पलायन करने वाला क्षेत्र है.

http://किसानों के हित में एक और महत्वपूर्ण फैसला, विद्युत कनेक्शन हेतु लंबित कृषि पम्पों को मिलेगा कनेक्शन

इस क्षेत्र में 250-260 कृषि फार्म है, जहां पर्याप्त मात्रा में टमाटर की खेती होती है जिसके लिए टमाटर प्रसंस्करण स्थापित होना जरूरी है पर यह हो नहीं पा रहा है और ना ही कांग्रेस के नेता, प्रतिनिधि इस काम को करा पा रहे हैं. इस क्षेत्र से कार्य की तलाश में अत्यधिक सख्या में पलायन होना शासकीय रिकॉर्ड में दर्ज है, पर पलायन रोकने के लिए क्षेत्र में रोजगारमूलक उद्योग का भी कोई प्रावधान बजट में नहीं है. विगत तीन साल के बजट में खल्लारी के लिए कांग्रेस सरकार ने कोई प्रावधान नहीं किया.

http://सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, टैक्स घटाने की तैयारी में सरकार

श्री चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री तीन बार बजट पेश कर चुके हैं, सिर्फ दो बार ही बजट पेश करना और बचा है. महासमुंद जिले के नागरिकों ने कांग्रेस को चारों विधायक दिए पर बदले में सरकार ने इस क्षेत्र को कुछ भी नहीं दिया है और ना ही कुछ मिलने के आसार हैं. छत्तीसगढ़ के सभी बड़े नेता, मंत्री क्षेत्रीय आधार पर विकास कार्य करा रहे हैं यह निंदनीय है. खल्लारी का उपेक्षित होना यहां के निर्वाचित प्रतिनिधियों की कार्यक्षमता पर भी प्रश्नचिन्ह उत्पन्न करता है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now