আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘एएसआई की हत्या : बढ़ते अपराध शराब और मादक पदार्थों के फैलते कारोबार का ही दुष्परिणाम’

Published on: March 20, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी ने कहा है कि महासमुंद जिला मुख्यालय में साइबर सेल में पदस्थ एएसआई विकास शर्मा की कतिपय बदमाशों द्वारा की निर्मम हत्या की वारदात को प्रदेश सरकार के लिए कलंकपूर्ण बताया है. छत्तीसगढ़ को अपराधियों और हत्यारों के भरोसे छोड़ चुकी प्रदेश की कांग्रेस सरकार के तीन साल के शासनकाल में ऐसा एक दिन भी नहीं बीता है, जब प्रदेश की कानून-व्यवस्था को अपराधियों ने खुली चुनौती न दी हो. चाकूबाजी-हत्या की वारदातें जब जिला मुख्यालय को ही दहला रही हैं तो जिले के बाकी स्थानों में अपराधों के चलते व्याप्त दहशत का अनुमान सहज लगाया जा सकता है.

https://परिजनों के साथ महुआ बीनने गई 8 साल की बच्ची को हाथियों ने कुचलकर मार डाला

उन्होने कहा कि पूरा जिला अपराधियों की दहशतगर्दी से त्रस्त हो चला है, लेकिन प्रदेश सरकार इस दहशतगर्दी पर कोई अंकुश लगा पाने में नाकारा साबित हुई है. क्या प्रदेश सरकार को अपने शासनकाल के इस निकम्मेपन पर ज़रा भी शर्म महसूस नहीं हो रही है? श्रीमती चौधरी ने स्व. विकास शर्मा के शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करते हुए स्व. शर्मा को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग के जुमलों पर इतराती प्रदेश सरकार को इस बात पर कब शर्म महसूस होगी कि अब अपराधी पुलिस के नाम से भी ख़ौफ़ नहीं खाते और सरेआम खूनी वारदातों को अंजाम देकर दरिंदगी और दहशत का रोज एक नया अध्याय लिखकर छत्तीसगढ़ को शर्मसार कर रहे हैं! उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में अपराधों के बढ़ते ग्राफ को लेकर कांग्रेस और प्रदेश सरकार जिस निर्लज्जता के साथ अपना बचाव करने के लिए कुतर्कों का सहारा ले रही है, उसका और कोई शर्मनाक नमूना शायद ही देखने-सुनने को मिले.

ऐसा कोई अपराध नहीं बचा है, जिसे छत्तीसगढ़ में पिछले तीन साल में अंजाम न दिया गया हो. नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने वालों ने शायद नवा अपराधगढ़ गढ़ने का बीड़ा उठा लिया है. श्रीमती चौधरी ने कहा कि जिस प्रदेश सरकार की पुलिस के जवानों तक की जान लेने में अपराधियों को कोई हिचक न हो रही हो, उस सरकार को तो सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार ही नहीं रह जाता. उन्होने कहा कि बदनीयती और अपनी विफलताओं के बोझ से राजनीतिक तौर पर कुंठित नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की कुनीतियों के चलते छत्तीसगढ़ नशे के सौदागरों की शरणस्थली बन गया है और नशाखोरी की बढ़ती लत से अपराधों में लगातार इजाफा हो रहा है.

https://WHO ने कोविड-19 से जुड़ी भ्रामक जानकारियों पर जताई चिंता

नशाखोरी और अपराधों पर नियंत्रण के प्रदेश सरकार के दावे कोरी लफ्फाजी ही साबित हो रहे हैं. श्रीमती चौधरी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में जिस प्रकार शराब और मादक पदार्थों का वैध-अवैध व्यापार बढ़ा है, प्रदेश में बढ़ते तमाम तरह के अपराध नशे के इसी कारोबार का दुष्परिणाम हैं. लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को इन दुष्परिणामों से कोई सरोकार नहीं रह गया है और उसका पूरा ध्यान माफियाओं को खुश रखकर इस कारोबार से होने वाली कमाई और कमीशनखोरी पर ही केंद्रित है. नशाखोरी व अपराधों के बढ़ते ग्राफ को ही क्या कांग्रेस के लोग छत्तीसगढ़ मॉडल बताकर ढिंढोरचियों की तरह बेसुरा राग नहीं आलाप रहे हैं? श्रीमती चौधरी ने सवाल किया कि छत्तीसगढ़ को अपराधियों की सबसे सुरक्षित शरणस्थली बनाकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने किन मंसूबों पर अमल कर रही है?
जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now