আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को मिली ‘Y’ कैटेगरी की सुरक्षा

Published on: March 18, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. बहुचर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को केंद्र सरकार ने Y कैटगरी की सुरक्षा प्रदान की है. इसका मतलब है कि पूरे भारत में विवेक अग्निहोत्री जहां भी जाएंगे, उनके साथ CRPF के जवान मौजूद रहेंगे. कश्मीर फाइल्स की इन दिनों पूरे देश में चर्चा है. द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती ने अभिनय किया है. फिल्म को हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में कर मुक्त घोषित कर दिया गया है. वहीं, कुछ लोग इसे पूरे भारत में टैक्स फ्री करने की मांग कर रहे हैं.

https://चीतल शिकार मामले में 16 के खिलाफ मामला दर्ज, 9 गिरफ्तार

फिल्म को देखने वाले ज्यादातर लोगों का कहना है कि फिल्म में 1990 के दौर में कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म को दिखाया गया है. बता दें कि फिल्म अब 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है. गुरुवार को 7वें दिन फिल्म ने लगभग 18.05 रुपए का कलेक्शन किया है. इस तरह फिल्म ने 97.30 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने शुक्रवार को 3.55 करोड़, शनिवार को 8.50 करोड़, रविवार को 15.10 करोड़, सोमवार को 15.05 करोड़, मंगलवार को 18 करोड़, बुधवार को 19.05 करोड़ की कमाई की थी. अनुमान है दूसरे हफ्ते भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं पड़ने वाली है.

https://अक्षरा सिंह ने इस गाने पर दिए गजब के एक्सप्रेशन, वीडियो शेयर कर पूछा ये सवाल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now