আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 200 करोड़ की कमाई कर तोड़ा रिकॉर्ड

Published on: March 24, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का इतिहास रच दिया है. हालांकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में थोड़ी गिरावट आई है लेकिन फिल्म 200 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. कोरोना महामारी के बाद अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को पछाड़ते हुए रेस में आगे निकल गई है. इतना ही नहीं इस फिल्म ने ‘बच्चन पांडे’ को तो मुकाबले से ही बाहर कर दिया है. गुरुवार को ‘द कश्मीर फाइल्स’ की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट आने के बाद ऐसी पहली फिल्म बन गई है जिसने कोरोना महामारी काल शुरू होने के बाद से इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200.13 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है.

https://Crayon Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में 160 किमी तक की रेंज

इससे पहले ये करिश्मा अजय देवगन की साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ ने किया था. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर ‘द कश्मीर फाइल्स’ के भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई का आकंड़ा पेश किया है. तरण ने लिखा ‘द कश्मीर फाइल्स 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई. सूर्यवंशी के बिजनेस को भी क्रॉस कर पैनडेमिक एरा में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. दूसरे हफ्ते शुक्रवार को 19.15, शनिवार-24.80 करोड़, रविवार-26.20 करोड़, सोमवार-12.40 करोड़, मंगलवार-10.25, बुधवार-10.03, टोटल-200.13 करोड़ का भारत में बिजनेस.

https://कोरोना से मौत के मुआवजे का दावा करने की समय सीमा तय, झूठे दावों की भी होगी जांच

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now