महासमुंद. शहर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर के निर्देश पर शुक्रवार को 20 नए कचरा ठेला क्रय किया गया. नपाध्यक्ष पालिका पहुंच ठेले की गुणवत्ता की परख के साथ सभी वार्डों के सफाई मित्रों के माध्यम से वार्डों में पहुंचाने कहा है. बता दें कि बुधवार को पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने समस्त विभाग प्रमुखों की समीक्षा बैठक ली थी. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी द्वारा संसाधन की कमी होना बताया था. जिस पर पालिकाध्यक्ष श्री चंद्राकर ने सफाई व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई थी. पालिका अध्यक्ष ने कचरे के लिए ठेले की कमी का हवाला देने पर तत्काल ठेला क्रय करने के निर्देश दिए थे.
http://लड़की देखकर लौट रहा था परिवार, चालक को झपकी आने पर कार पलटी, एक मृत
विधायक और नपाध्यक्ष ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण
महासमुंद. नयापारा वार्ड 9 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर के आतिथ्य में लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ. उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सेवनलाल चंद्राकर ने अपने उदबोधन में कहा नयापारा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की आवश्यकता थी. लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने कहा वार्डों की जन संख्या धीरे-धीरे बढ़ाने लगी है, और छोटे -छोटे इलाज के लिए जिला अस्पताल खरोरा तक दौड़ लगानी पड़ती है. शहर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के शुरू होने से लोगों को बहुत राहत मिलेगी. श्री चंद्राकर ने कहा जिला अस्पताल में छोटी-छोटी बीमारी, अस्पताल में स्टॉफ की कमी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान अपने ही सरकार के खिलाफ स्वास्थ्य को लेकर जन आंदोलन किया था. आज इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के शुरू होने से लोगों को प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलेगी.
http://अनाचार के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार







