बलरामपुर. बाइक पर घर जा रहे पति-पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई. दोपहर बाद लोगों ने शव पड़े देखे तो पुलिस को सूचना दी. हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. जानकारी के अनुसार गुरूवार को विजयनगर क्षेत्र के गांव मेघुली निवासी रहमतुल्लाह और उनकी पत्नी एसुननिशा अपनी बेटी के घर कुसमी के करमकली गांव गए थे. वहां से दोपहर में लौटने के दौरान ग्राम पंचायत उलिया के जंगल में मुख्य मार्ग पर दोनों की हत्या कर दी गई. सड़क पर ही उनकी बाइक के साथ खून से लथपथ शव पड़े हुए थे.
http://BMW M 1000 RR भारत में लॉन्च, महज 3.1 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार
शवों को देखकर ऐसा लग रहा है कि चलती बाइक पर हमला किया गया और गिरने के बाद पत्थर से कुचल दिया. दोपहर करीब 3 बजे के बाद लोगों ने सड़क पर शव देखा जिसकी पुलिस को सूचना दी गई कि कोई सड़क हादसा हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंची तो हत्या का पता चला. सूचना मिलने के बाद SP रामकृष्ण साहू और अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची. मामले की जांच की जा रही है. अभी तक हत्या को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है.
http://सार्वजनिक स्थलों में बिना मास्क के पाए जाने पर लगेगा अब 500 रुपए जुर्माना







