আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पालिकाध्यक्ष की दो टूक- शहर की स्वच्छता को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Published on: February 5, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित समस्त विभागों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की. श्री चंद्राकर ने दो टूक कहा कि शहर की स्वच्छता को लेकर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होने शहर के 30 वार्डों की सफाई व्यवस्था को और दुरूस्त करने के निर्देश दिए. स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था के लिए 5 गैंग है. पालिका अध्यक्ष ने कहा कि अतिरिक्त एक गैंग तत्कालीन कार्य के लिए तैयार किया जाए. किसी भी वार्ड में एकल सफाई कर्मी नहीं लगाया जाएगा. ऐसा किया गया तो प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. श्री चंद्राकर ने 20 नए ठेला कचरा उठाने के लिए क्रय करने के निर्देश दिए. उन्होने कहा कि दो जेसीबी मशीन से कचरा उठाने का काम लिया जाए. पालिका अध्यक्ष ने बैठक में सफाई व्यवस्था पर असंतोष जाहिर किया.

http://सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी, जानिए आज का भाव

उन्होने कहा कि सफाई व्यवस्था कहने की नहीं, जमीनी स्तर पर दिखाई देनी चाहिए. पेयजल को लेकर भी पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इस गर्मी में शहर के नागरिकों को 3 समय पानी की आपूर्ति की जानी है. नागरिकों को जल संकट से जूझना न पड़े इसकी तैयारी अभी से की जाए. पालिकाध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के लंबित कार्यों की समीक्षा की. पालिका अभियंता ने बताया कि अधोसंरचना मद से स्वीकृत एक करोड़ से विभिन्न निर्माण कार्य कराया जा रहा है. कुछ कार्य अभी लंबित है जो जल्द शुरू किया जाएगा. पालिकाध्यक्ष ने कहा कांजी हॉउस मरम्मत कर किसानों की एक समिति बनाकर उन्हें सौंप दिया जाएगा. इस पालिका की मैन पॉवर की कमी नहीं होगी. कांजी हॉउस की देख रेख किसानों द्वारा ही किया जाएगा. पालिकाध्यक्ष ने राजस्व प्रभारी को 5 हजार रुपए से अधिक संपत्ति कर दाताओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए.  इस अवसर पर सभापतिद्वय संदीप घोष, मनीष शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामनाथ दुबे, प्रमुख अभियंता बीआर साहू, अमन चंद्राकर, विजय श्रीवास्तव, देवकुमार निर्मलकर, रामशरण शर्मा, इंदर सिंह ठाकुर सहित समस्त विभाग प्रभारी उपस्थित थे.

http://धान खरीदी की मियाद बढ़ाने भाजपा किसान मोर्चा 7 को सभी जिलों में सौंपेगा ज्ञापन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now