रायपुर. राजधानी के माना थाना इलाके में महिला और बच्चे की अधजली लाश मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचकर जांच कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक नकटी इलाके के राइस मिल के पास करीब 25 वर्षीया महिला और 4 वर्ष के बच्चे का शव मिला है. गांव के ग्रामीणों की सूचना के बाद खुद एसएसपी आरिफ शेख घटना स्थल पर जायजा लेने पहुंचे हैं. शरीर पर चोंट के भी निशान दिख रहे हैं. प्रथम दृष्ट्या यह मामला हत्या लग रहा है. आंशका ये भी जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को जलाया गया है. फिलहाल दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.
http://नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा के पितृपुरुष और मंत्री के गृहनगर में होगा महासंग्राम
भारतीय वन सेवा के आरबीपी सिन्हा और संजय शुक्ला बने प्रधान मुख्य वन संरक्षक
रायपुर. राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के दो अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षकों को प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है. इसके तहत अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आरबीपी सिन्हा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना) के पद पर पदोन्नत करते हुए अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थापना की गई है. इसी तरह अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा अपर प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ संजय शुक्ला को प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लधु वनोपज संघ के पद पर पदोन्नत करते हुए नवा रायपुर, अटल नगर में पदस्थापना की गई है. इस आशय का आदेश मंत्रालय महानदी भवन से वन विभाग द्वारा 30 नवम्बर को जारी किया गया है.
http://विद्यार्थी देश के भविष्य, हमारा प्रयास आत्मनिर्भर बनें : शेरसिंह







