नई दिल्ली. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के गाने ‘श्रीवल्ली’ पर लोग जमकर थिरकते नजर आते हैं. इन दिनों एक दूल्हे को वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दूल्हा ‘श्रीवल्ली’ गाने का डांस स्टेप कर दुल्हन को इम्प्रेस करने की कोशिश करता नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिल भी खुश हो जाएगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और उसके दोस्त स्टेज पर ही ‘श्रीवल्ली’ गाने पर डांस करने लगते हैं.
https://श्रम दिवस पर श्रमदान कर श्रमिकों के साथ संसदीय सचिव विनोद ने खाया बोरे बासी
वहीं दुल्हन सामने खड़ी होकर यह सब देखती है और मुस्कुराने लगती है. दुल्हन के एक्सप्रेशन्स देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन दोनों काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. आप देख सकते हैं कि डांस के बाद दूल्हे का दोस्त पुष्पा का ‘मैं झुकेगा नहीं’ वाला स्टाइल मारने को कहता है. दूल्हा भी बिना सोचे ऐसा कर देता है. इस खूबसूरत वीडियो को selva_051 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो इतना शानदार है कि इसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा. देखें वीडियो-
https://IPL 2022: बीच टूर्नामेंट में जडेजा ने छोड़ी कप्तानी, धोनी फिर बने CSK के कप्तान










