पिथौरा. किशोरी को भगा ले जाने वाले बिहार के एक युवक को पकड़ कर स्थानीय पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. ज्ञात हो कि नाबालिग मोबाइल गेम में फ्री फायर गेम खेलते हुए चैटिंग के दौरान बिहार के लड़के के प्रेमजाल में फंस कर घर से भाग गई थी. पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक ग्राम की 16 वर्षीया लड़की अपने घर से 18 दिसंबर को गायब हो गई थी. आसपास पतासाजी के बाद परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज कराई थी. जिस पर गुम इंसान कायम कर थाना प्रभारी केशव कोसले ने पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले की जानकारी देकर गंभीरता से जांच प्रारंभ की.
https://Android यूजर्स हो सकते हैं कंगाल! तुरंत फोन से हटाएं ये खतरनाक ऐप्स
जांच के दौरान उनके मोबाइल नम्बर को भी ट्रैस किया जा रहा था. श्री कोसले ने बताया कि लड़की का मोबाइल नम्बर लगातार बिहार के जमुई गांव में ट्रेस हो रहा था. जिससे पुलिस को यह पता चल गया कि गुम हुई लड़की लगातार जमुई में ही है. बाद एसपी के मार्गदर्शन में पिथौरा पुलिस ने एक टीम बनाकर उन्हें लेने जमुई भेजा. बाद बिहार पुलिस की मदद से जमुई में ही पिथौरा पुलिस ने लड़की बरामद कर ली. वहीं नाबालिग के प्रेमी चंदन कुमार को पिथौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लड़की और आरोपी के बयान से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया.
https://ओड़िशा-आंध्र में चक्रवाती तूफान की आशंका, अलर्ट जारी
पूछताछ में पता चला कि नाबालिग फ्री फायर नामक ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलती थी. आनलाइन गेम खेलते खेलते ही यह नाबालिग बिहार के युवक से प्रेम कर बैठी थी. आरोपी द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार उसने लड़की से शादी कर ली थी और साथ रहने लगा था. बहरहाल, पिथौरा पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. युवक पर धारा 363, 366, 376, 2 ड, 4, 6 पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई कर युवक को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Redmi Note 11T 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत https://t.co/91nPKR8dRY
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 1, 2021







