আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बच्ची ने ‘सामी-सामी’ पर किया ऐसा डांस, एक्ट्रेस बोलीं- मुझे मिलना है इससे

Published on: September 17, 2022
---Advertisement---

हाल ही के एक वीडियो में एक छोटी स्कूली बच्ची को ‘सामी सामी’ गाने पर दिल छू लेने वाले डांस मूव्स करते हुए देखा गया. यह वीडियो किसी स्कूल में डांस रिहर्सल के दौरान का लगता है. बैकग्राउंड में अन्य बच्चे भी नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन बीच में क्यूट लड़की ने गाने को लिप-सिंक करके पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस किया. इसके अलावा, वह पूरी तरह से गाने के हुक स्टेप को कॉपी करती हुई नजर आई और अपने चेहरे पर एक मनमोहक मुस्कान बनाए रखी. दिल छू लेने वाले वीडियो को पुष्पा फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने शेयर किया है.

https://Hero Splendor Plus नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, जानिए कीमत

वह बच्ची के डांस से बेहद ही इम्प्रेस हो गई और कैप्शन में लिखा- मेरा दिन बना दिया. मैं इस क्यूट बच्ची से मिलना चाहती हूं. कैसे मिलूं मैं. वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर करोड़ों बार देखा जा चुका है. इतना ही नहीं, दिल्ली स्थित तिमारपुर के विधायक दिलीप पांडे ने भी इंस्टाग्राम पर साझा किया. उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया- यह कितना प्यारा है. मुझे नहीं पता कि यह प्यारी सी परी कौन है, लेकिन उसने मेरा दिन पहले ही बना दिया है. यूजर्स ने बहुत सारे मोटिवेशनल मैसेज भेजे और नन्हे स्टार की सराहना करते हुए दिल और प्यार के इमोजी डाले. देखिए वीडियो

https://‘थैंक गॉड’ का गाना ‘माणिके’ रिलीज, सिद्धार्थ-नोरा की दिखी सिजलिंग केमिस्ट्री

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now