नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर अक्सर मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो देखने को मिंलते हैं. इन दिनों रेलवे स्टेशन पर डांस करती हुई एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. रेलवे प्लेटफॉर्म पर ‘सात समुंदर पार’ गाने पर डांस करती एक लड़की का वीडियो लोगों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद आ रहा है. इंस्टाग्राम यूजर सहेली रुद्र को वीडियो में रेलवे प्लेटफॉर्म पर रीमिक्स ट्रैक पर नाचते हुए देखा जा सकता है, जबकि दर्शकों की भीड़ उसे देखती रहती है.
https://मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ Nokia XR20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत
वायरल हो रहे वीडियो में, सहेली रुद्र डांस करते हुए चेहरे पर मास्क लगा रखी है. जब वह अपने शानदार डांस का प्रदर्शन कर रही थी. उस वक्त वहां मौजूद लोग उसे खड़े होकर देखने लगे. बता दें कि सात समुंदर पार गाना फिल्म विश्वात्मा का है. इसे दिव्या भारती और सनी देओल पर फिल्माया गया था. ये गाना आज भी लोगों के बीच काफी पॉप्युलर है. इस गाने में दिव्या भारती के डांस को भी लोग खूब पसंद करते हैं. आप भी देखिए वायरल वीडियो-
https://‘धमाका’ का ट्रेलर रिलीज, इंटेंस रोल में दिखाई दिए कार्तिक आर्यन










