আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

थाना चौक में शराबियों का जमावड़ा, सूर्यास्त के बाद सभ्रांत परिवार का गुजरना दूभर

Published on: March 10, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. स्थानीय थाना चौक में असामाजिक तत्वों एवं शराबियों के बढ़ते जमावड़े से अब सभ्रांत परिवार का थाने के आस-पास से गुजरना भी दूभर होने लगा है. इस संबंध में नवपदस्थ थाना प्रभारी से शिकायत करने पर उन्होंने देखता हूं कहा है. जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस थाना में फेरबदल के साथ ही अब थाना चौक, बार चौक में देर रात खुलने वाली दुकानों में शराब के नशे में मस्त धूम्रपान करते असामाजिक तत्व रात में टहलने निकले सभ्रांत परिवार की महिलाओं को घूर-घूर कर देख रहे हैं. जिससे अब नगर के सभ्रांत परिवार के लोग सूर्यास्त के बाद थाना और बार चौक की ओर जाने से डरने लगे हैं.

https://अवकाश के दिनों में भी चालू रहेंगे पंजीयन कार्यालय, कलेक्टरों को पत्र जारी

नगरवासियों की शिकायत के बाद बुधवार को इस प्रतिनिधि ने रात करीब 10 बजे स्वयं बार चौक जाकर देखा. यहां की दुकान गुलजार थी. सड़क के बीचो-बीच एक कार खड़ी थी. शराब में धुत कुछ लोग गाली-गलौज करते सड़कों पर थे. इसके बाद थाना के ठीक सामने थाना प्रभारी के बंगले के पास 4 शराबी आपस में गाली-गलौज करते दिखे. इनमें से एक शराबी यहां स्थित शिव मंदिर के पास सड़क पर खुलेआम लघुशंका करते दिखा. बहरहाल, होली के ठीक पहले पुलिस थाना के आसपास असामाजिक तत्वों की हरकतें पिथौरा पुलिस की कार्यशैली प्रदर्शित करती दिख रही है.

https://यूपी में फूट गया शहजादे, शहजादी और गुलाम का गुब्बारा : साय

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now