আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जल रहा है जंगल… वन अमला नदारद, मोबाइल भी बंद

Published on: March 28, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. महासमुंद जिले के पड़ोसी वन परिक्षेत्र देवपुर मुख्यालय से मात्र 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित जंगलों में भयंकर आग लगी हुई है. सबसे आश्चर्य की बात यह है कि इस भीषण अग्निकांड को रोकने क्षेत्र में वन रक्षक से डीएफओ तक कोई अफसर मुख्यालय में नहीं हैं. इस प्रतिनिधि ने वन अफसरों को मोबाइल लगाकर उन्हें घटना की जानकारी देने का प्रयास किया पर सभी ने अपने मोबाइल बंद रखे हैं. जानकारी के अनुसार देवपुर मुख्यालय से मात्र 5 किलोमीटर के अंदर स्थित जंगल में विगत 24 घंटे से भयंकर आग लगी हुई है.

आसपास के ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना परिक्षेत्र अधिकारी पंचराम यादव डिप्टी रेंजर, वन रक्षकों को देनी चाही पर किसी का भी नंबर से संपर्क नहीं हो पाया. लिहाजा आग बढ़ती जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार जब निचले स्तर के अधिकारियों को आग लगने की सूचना पर संपर्क नहीं हो पाया तब ग्रामीणों ने वनमंडल अधिकारी केआर बड़ाई से दूरभाष पर चर्चा करनी चाही. श्री बढ़ई के मोबाइल नं. 9425586652 नम्बर पर घण्टी भी गई पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

http://रेणुका पंवार का नया गाना ‘परांदा’ रिलीज, मचा रहा धमाल

यहां भी डिप्टी रेंजर प्रभारी

ज्ञात हो कि देवपुर परिक्षेत्र में विगत वर्ष वर्तमान प्रभारी डिप्टी रेंजर को पदस्थ करने यहां पदस्थ रहकर अवैध शिकार एवं कटाई जैसी गतिविधियों पर नकेल कसने वाले पूर्णकालिक रेंजर कृशानु चंद्राकर को हटाकर डिप्टी रेंजर को प्रभार दे दिया था. तब से ही लगातार शिकार की गतिविधियों में बाढ़ सी आ गई है. वर्तमान अग्निकांड भी शिकारियों एवं तेंदूपत्ता ठेकेदारों द्वारा किए जाने की आशंका ग्रामीण जता रहे हैं. ग्रामीणों का मानना है कि देवपुर वन परिक्षेत्र में डिप्टी रेंजर के प्रभार में आते ही अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इन लोगों द्वारा कभी भी वनों की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी जाती. इनके कार्यकाल में शिकार की घटनाएं भी बेतहासा बढ़ी है.

http://1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, आप पर होगा सीधा असर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now