আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

होटल में नाश्ता कर रहा था किसान, मोपेड की डिक्की से 49 हजार पार

Published on: June 9, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. बैंक से रुपए निकालकर घर जाते एक किसान के थैले से अज्ञात 49 हजार रुपए उठाईगिरी कर भाग निकला. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है. पुलिस जांच जारी है. देश के साथ प्रदेश के अनलॉक होते ही अब चोर उठाईगीर भी अपने काम मे लग गए हैं. बैंकों में रुपए निकालने उमड़ रही बेतहाशा भीड़ के बीच कुछ संदिग्ध लोग भी अपना शिकार तलाश कर घटना को अंजाम देने में जुटे हैं. सोमवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राम डोंगरीपाली के किसान परखित साहू जिला सहकारी बैंक के खाते से 49 हजार रुपए निकालकर घर जाने के पहले बार चौक के होटल में नाश्ता कर रहा था.

http://कांग्रेस नेताओं को मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद सोशल डिस्टेंसिंग का मखौल उड़ाते क्यों नहीं दिखते?

इस बीच किसी अज्ञात ने सुपर एक्सएल मोटरसाइकिल की डिक्की में परखित द्वारा रखे गए 49 हजार रुपए पार कर दिया. बाद प्रार्थी होटल से निकलकर डिक्की में थैला ना देख कर चौंक गया. इसके बाद उसने घटना की जानकारी देते हुए चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई. ज्ञात हो कि कोरोना संकट के चलते दिनभर पुलिस व्यवसायियों के दुकान खोलने एवं बंद करने पर ज्यादा ध्यान देती है. दूसरी ओर अपराधी इसका फायदा उठाकर अपराध करने से नहीं चूकते. बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है.

http://परेश जी… स्वामीनाथन कमेटी के प्रस्ताव को अमल में लाने भाजपा पर क्यों नहीं बनाते दबाव : सांखला

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now