रायपुर. मुंगेली जिले के बुजुर्ग किसान लेखचंद पटेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की, किसानों और ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने के लिए शुरू की गई योजनाओं से मिल रहे लाभ को लेकर खूब प्रशंसा की. उन्होने कर्ज से मुक्ति और अपने जीवन में आए बदलाव की दास्तां को सुनाते-सुनाते भाव विभोर हो उठे. उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को किसानों को कर्जे से मुक्ति और फसल का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए दुआएं दी. श्री पटेल ने मुख्यमंत्री को दीर्घायु होने और ‘गरीब मन के दुःख दूर करव अइसने ही राज-काज चलात राहव’ का आशीर्वाद दिया.
http://पोकलेन और जेसीबी से किया जा रहा नदी का सीना छलनी, जवाबदार जानकर भी बन रहे अनजान
मुख्यमंत्री श्री बघेल आज मुंगेली जिले में विकास एवं निर्माण कार्यों के वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम करने के बाद जब किसानों और ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे, तब बुजुर्ग किसान लेखचंद पटेल ने कहा कि उनका जीवन कर्जे में डूबा था. छत्तीसगढ़ सरकार की कृषि ऋणमाफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने उन्हें ऊऋण कर दिया है. श्री पटेल ने किसानों और ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में संचालित छत्तीसगढ़ सरकार की किसान ऋणमाफी योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना की सराहना की और मुख्यमंत्री को किसान पुत्र सम्बोधित करते हुए कहा कि तोर असन मुख्यमंत्री मोर जीवन में नइ मिले रहीस.
http://फेसबुक पर दोस्ती फिर दिल्ली बुलाकर 6 महीने तक युवती से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार
छोटे-बड़े किसान सभी खुश है. मोर जीवन सफल होगे, धान के दुगुना कीमत मिलत हे, मोर आंसू ह खुशी के आंसू हे, मोर घर परिवार धन्य होगे. उन्होने कहा कि अब उनके ऊपर कोई कर्जा नहीं है. राजीव गांधी किसान न्याय योजना और खेती-किसानी से हुए लाभ से उन्होंने एक स्कूटी भी खरीद ली है. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कृषक श्री पटेल को उनकी भावपूर्ण अभिव्यक्ति के लिए आभार जताया.
ब्लैक फंगस की दवा पर टैक्स नहीं, कोरोना वैक्सीन पर 5% GST बरकरार https://t.co/KhdOp46lkt
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 12, 2021







