बालोद. तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पलटने से एक की मौत हो गई और सात घायल हो गए. जानकारी के अनुसार मरोदा भिलाई निवासी चुरेंद्र परिवार बेटे की शादी के लिए कार से लड़की देखने बस्तर के भानुप्रतापपुर गया था. वहां से गुरुवार देर रात करीब 10.30 बजे लौट रहे थे. इसी दौरान लिम्हाटोला पहुंचने से पहले मुख्य सड़क मार्ग पर कार चालक को झपकी आ गई. जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची.
http://अनाचार के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार
घायलों को डौंडी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार बाद घायलों को दल्लीराजहरा शहीद अस्पताल रेफर किया गया. यहां उपचार के दौरान सुमित कुमार चुरेंद्र (20) पुत्र मुक्तिलाल की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल शकुंतला व अंजू को रायपुर रेफर किया गया. हादसे में गणेशराम, अनिल कुमार, सरोज बाई, नागेश्वरी, गोलू घायल हुए हैं. उनका उपचार दल्लीराजहरा के अस्पताल में चल रहा है. वहीं चालक मरोदा निवासी उमेश कुमार को कोई चोट नहीं आई है.
http://एसबीआई ने MCLR में की कटौती, FD पर घटाई ब्याज दर
http://निर्भया के दोषियों को SC ने जारी किया नोटिस, 11 को होगी अगली सुनवाई







