আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

1 नवंबर से LPG सिलेंडर की होम डिलिवरी का बदलने वाला है पूरा सिस्टम

Published on: October 18, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी का पूरा सिस्टम अब बदलने वाला है. दरअसल, सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक एक नवंबर से देश के 100 स्मार्ट सिटीज में गैस की डिलीवरी के लिए वन टाइम पासवर्ड (OTP) अनिवार्य हो जाएगा. सरकार का लक्ष्य यह है कि गैस सिलेंडर सही उपभोक्ता तक पहुंचे. इसे सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है. यानी अब जब 1 नवंबर से सिलेंडर लेकर डिलीवरी ब्वॉय आपके घर आएंगे तो उन्हें OTP बताना होगा. यह कदम सिलेंडर से चोरी होने वाली गैस, सिलेंडर चोरी रोकने और सही कस्टमर की पहचान के लिए लागू किया जा रहा है. इस नियम के तहत जैसे ही आप सिलेंडर बुक करेंगे, आपके मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा. इसके बाद जब डिलीवरी ब्वॉय आपके घर पर गैस सिलेंडर पहुंचाने आएंगे तो उन्हें ओटीपी बताना होगा.

http://ससुरालियों पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप, न्याय पाने दर-दर भटक रहा मृतका का पिता



ओटीपी साझा किए बगैर एलपीजी सिलेंडर डिलिवर नहीं हो पाएगा. फिलहाल जयपुर और तमिलनाडु के कोयंबटूर में इस व्यवस्था को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया गया है. लेकिन अब नवंबर, 2020 से इस योजना का विस्तार देश के 100 स्मार्ट शहरों में किया जा रहा है. इन शहरों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर व्यवस्था का विस्तार देशभर में किया जाएगा. अगर आपका घर 100 स्मार्ट सिटी में है और आपका मोबाइल नंबर गैस एजेंसी के पास रजिस्टर्ड नहीं है या फिर नंबर बदल गया है तो तुरंत नंबर अपडेट करवा लें. इसके अलावा डिलीवरी ब्वॉय को एक ऐप की सुविधा दी जाएगी. डिलिवरी के वक्त आप उस ऐप की मदद से अपना मोबाइल नंबर डिलिवरी ब्वॉय को अपडेट करा सकते हैं.

http://निजी चिकित्सक धड़ल्ले से कर रहे हाई डोज एंटीबायोटिक का उपयोग, कूड़ेदान में मिली खाली शीशियां

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now