আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दिवाली पर न पैसे दिए न छुट्टी, कर्मचारियों ने कर दी कारोबारी की हत्या

Published on: October 26, 2022
---Advertisement---

रायपुर. एक रेस्टोरेंट कारोबारी की हत्या कर दी गई. पुलिस ने दोनों हत्यारों को आधे घंटे के भीतर ही पकड़ लिया. जानकारी के मुताबिक मामला माना इलाके के टेमरी का है. कारोबारी अजय गोस्वामी (45) यहां महाराजा मैगी प्वाइंट के नाम से एक रेस्टोरेंट चलाता था. मूलतः मध्यप्रदेश निवासी सागर सिंह सैयाम और ओडिशा निवासी चिन्मय साहू यहां काम कर रहे थे. पिछले कुछ दिनों से अजय गोस्वामी और इन दोनों कर्मचारियों की बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. मंगलवार को भी रुपए को लेकर कर्मचारी और अजय गोस्वामी के बीच विवाद हुआ. बाद दोनों ने डंडे से पीट-पीटकर अजय की हत्या कर दी और फरार हो गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची दोनों भाग चुके थे.

https://मर्जी से शादी लड़की का संवैधानिक हक : हाईकोर्ट

भाठागांव स्थित नए बस स्टैंड के पास दोनों को पकड़ा गया. दोनों में रेस्टोरेंट्स से 10 हजार की लूट भी की थी. रुपए लेकर यह दोनों अपने अपने गांव जाने की तैयारी में थे. पूछताछ में दोनों कर्मचारियों ने बताया कि अजय गोस्वामी पिछले कई महीनों से वेतन नहीं दे रहा था. वेतन की बात को लेकर अक्सर झगड़ा हुआ करता था. दिवाली के मौके पर भी न पैसे दिए न छुट्टी. दिवाली के ठीक दूसरे दिन यानी कि मंगलवार को अजय ने काम करने को कहा, दोनों कर्मचारियों ने कह दिया कि आज छुट्टी है आज काम नहीं करेंगे. इतना सुनते ही अजय गोस्वामी ने डंडे से दोनों को पीटना शुरू कर दिया. दोनों ने वही डंडा अजय से छीन कर उसे पीटना शुरू कर दिया और मार-मार कर उसकी हत्या कर दी. माना पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है.

https://आधार कार्ड में बार-बार नहीं बदलवा सकते अपना नाम, जानिए क्या है नियम

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now