আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खेत से लौट रहे किसान को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला

Published on: October 12, 2019
---Advertisement---

महासमुंद.  खेत से लौट रहे कुकराडीह निवासी संतू सतनामी (62) को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला. वह मवेशियों के लिए घास काटकर साइकिल से लौट रहा था तभी हाथी से रास्ते में उनका सामना हो गया. पटक-पटककर मारने से किसान का शव वीभत्स हो गया है. आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव पहुंचे वन विभाग के अमले का घेराव कर दिया और मुआवजा देने के बजाय हाथी भगाने कारगर कदम उठाने की मांग की. ग्रामीणों के अनुसार संतू साइकिल में मवेशियों का घास लादकर खेत से गांव की ओर आ रहा था.

http://VIDEO : ‘मोतीचूर चकनाचूर’ का ट्रेलर रिलीज, देखकर लोट-पोट हो जाएंगे आप

इस बीच हाथी उन्हे दौड़ाने लगा. लोगों ने किसान को बचाने हो हल्ला भी मचाया. पर वह ग्रामीणों का शोर नहीं सुन सका और देखते ही देखते हाथी ने उसे अपने सुंड से उठाकर पटकते रहा पश्चात खेत की ओर बढ़ गया और धान की बालियां खाने लगा. घटना की सूचना के बाद वन विभाग का अमला तत्कालिक सहायता राशि लेकर गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने घेर लिया और सहायता राशि लेने से इंकार करते हुए परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे.

http://INDvsSA : दक्षिण अफ्रीका 275 पर ऑलआउट, भारत को 326 रनों की बढ़त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now