আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग को हाथी ने सूंड से खींचकर निकाला, फिर मार डाला

Published on: September 9, 2022
---Advertisement---

गरियाबंद. हाथी ने बुजुर्ग को पटक-पटककर मार डाला. जानकारी के अनुसार मैनपुर से लगभग 10 किमी दूर ग्राम पंचायत जिडार के आश्रित गांव सिहार में पहाड़ी किनारे झोपड़ी बनाकर गंगाराम रहता था. रोज की तरह वह गुरुवार रात को भी खाना खाकर झोपड़ी में सो गया था. इसी दौरान शुक्रवार सुबह हाथी ने उसे अपनी सूंड से खींचकर बाहर निकाला और मार डाला. सुबह गांव के लोग वहां पहुंचे तब उन्होंने बुजुर्ग की लाश देखी थी. बाद वन विभाग को इस बात की सूचना दी गई थी.

https://दो और नए जिलों का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में जिलों की संख्या हुई 33

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि बुजुर्ग का शव घर से दूर पड़ा हुआ है. झोपड़ी को भी तोड़ दिया गया था. जिससे अनुमान लगाया गया है कि हाथी ने उसे झोपड़ी से निकालकर मारा है. इधर, वन विभाग के एसडीओ राजेंद्र प्रसाद सोरी भी घटनास्थल पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि इन दिनों यहां 33 हाथियों का दल घूम रहा है. उसी में से एक हाथी अपने दल से बिछड़ गया है. उसी हाथी ने बुजुर्ग की जान ली है. परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा.

https://कोहली ने अनुष्का-वामिका के नाम किया 71वां शतक, बताया जश्न में क्यों चूमी थी रिंग

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now