আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जमीन विवाद को लेकर बड़े भाइयों ने छोटे भाई को हत्या की नियत से नदी में फेंका

Published on: June 28, 2021
---Advertisement---

रायगढ़. डायल 112 पर किसी ने यह सूचना दी की हाटी नदी के पास एक व्यक्ति विनोद कुमार पन्ना अपना नाम बता रहा है जो गंभीर रूप से घायल है और रात को उसके बड़े भाई और साथी मारपीट कर हाथ पैर बांधकर पुल के ऊपर से नदी में फेंकना बता रहा है. छाल राइनो में आरक्षक दुर्गेश पटेल, ईआरवी चालक हरीश पटेल मौके पर पहुंचे. आहत के हाथ पैर में गंभीर चोटें थी, चलने में असहाय था, उन्हें आरक्षक दुर्गेश पटेल नदी के तट से ग्रामीणों की मदद से उठाकर वाहन तक लाया और ERV में बिठाकर छाल हॉस्पिटल लाया. छाल हॉस्पिटल से आहत को खरसिया हॉस्पिटल बाद रायगढ़ हॉस्पिटल रेफर किया गया है. डॉयल 112 स्टाफ द्वारा थाना प्रभारी छाल को घटना की सूचना दी गई.

http://शादी का झांसा देकर 8 साल से बनाता रहा संबंध, फिर दूसरी जाति होने की बात कह पल्ला झाड़ा

थाना छाल से उप निरीक्षक आरएस तिवारी ने पीड़ित का बयान लेकर उसके रिपोर्ट पर बिना नम्बरी अपराध दर्ज किया है. आहत विनोद पन्ना पिता नंदी पन्ना (34) निवासी ग्राम रेडे थाना बागबाहर जिला जशपुर ने बताया कि 2 जून को को ग्राम जगड़ा थाना धर्मजयगढ़ में उसके मामा के लड़के व उसके दोस्तों के साथ उसका झगड़ा हुआ था, जिसमें आई चोट का इलाज पत्थलगांव में कराने के बाद ठीक न होने पर 24 जून को लैलूंगा अस्पताल में भर्ती हुआ था जहां उसका इलाज चल रहा था.26 जून की सुबह करीब 9-10 बजे अस्पताल से नाश्ता करने बाहर निकला था. उसी समय उसका बड़ा भाई पारस पन्ना जो लैलूंगा हाई स्कूल पारा में रहता है वह और बड़ा भाई मुन्नू पन्ना उनके दोस्त अजय चौहान के साथ एक इनोवा गाड़ी में आए और उसे मारपीट कर जबरन गाड़ी में बिठाकर कोरबा मार्ग की ओर ले गए.

http://खाद-बीज वितरण में लापरवाही, 3 सहकारी समितियों और 5 निजी विक्रेताओं को नोटिस

जहां हाटी पुल के पास तीनों गाड़ी में रखे राड, डंडा से विनोद पन्ना से मारपीट किए और उसके शर्ट से उसका हाथ, पैर बांधकर उसे हत्या करने की नियत से पुल के ऊपर से नदी में फेंक दिए थे. पीड़ित ने बताया कि इनका कोरबा न्यायालय में जमीन विवाद का प्रकरण चल रहा है, उसी जमीन विवाद को लेकर भाइयों द्वारा साथी अजय चौहान के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया है. छाल पुलिस नामजद आरोपी पारस पन्ना, मुन्ना पन्ना व अजय चौहान के विरुद्ध शून्य पर अपहरण सहित हत्या का प्रयास का मामला 365,307,34 IPC दर्ज कर घटनास्थल लैलूंगा थाना क्षेत्र का होने से अग्रिम विवेचना के लिए थाना लैलूंगा डायरी भेजा है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now