আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पुलिस देख पिकअप छोड़कर चालक भागा, एमपी की 78 पेटी शराब बरामद

Published on: June 4, 2020
---Advertisement---

कसडोल/बलौदाबाजार. पलारी पुलिस ने एक पिकअप वाहन से एमपी की 78 पेटी शराब बरामद की है. पुलिस के मुताबिक थाना प्रभारी सीआर चन्द्रा को बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 07 बीडी 7781 में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरकर रायपुर से पलारी की तरफ आ रहा है. सूचना पर श्री चंद्रा ने टीम के साथ ग्राम पहंदा प्रवेश द्वार मेन रोड पलारी के पास नाकेबंदी की. पलारी के नजदीक पहुंचने पर पुलिस की टीम देख पिकअप चालक उक्त वाहन को प्रवेश द्वार मेन रोड पलारी से कुछ दूर पहले ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर खेत की तरफ भाग गया. अज्ञात वाहन चालक की खोजबीन की गई पर नहीं मिला.

http://दुष्कर्म के आरोपी IAS अधिकारी निलंबित, सीएम ने दिए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश

पिकअप की ताल पतरी हटाई गई तो शराब की पेटियां मिली. जिसमें 45 पेटी सफेद कार्टून वाली गोवा शराब और 33 पेटी खाकी कार्टून में (प्रत्येक पेटी में 50-50 नग 180 मि.ली. की शीशियां) जिसके लेबल में स्परीट ऑफ स्मूथनेस व्हीस्की गोवा शराब फॉर सेल इन मध्यप्रदेश लिखा हुआ है. सभी 78 पेटी शराब को मौके पर सीलबंद कर घटनास्थल से जब्त कर पुलिस ने कब्जे में लिया. कुल शराब 3900 पाव, मात्रा 702 बल्क लीटर कीमती 4,17,750 रुपए तथा परिवहन में प्रयुक्त पिकअप कीमती करीब 6 लाख रुपए जब्त कर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध धारा 34 (2), 36 आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है. अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है.

http://फिरौती के लिए नाबालिगों का अपहरण, 6 आरोपी गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now