बलौदाबाजार. बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 22 सितम्बर मंगलवार को रात्रि 12 बजे से 29 सितम्बर मंगलवार को रात्रि 12 बजे तक एक सप्ताह के लिए सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने जिले में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा एवं सहमति के बाद इस आशय के आदेश जारी किए हैं. इस समय का लॉकडाउन पहले की तुलना मेंकुछ ज्यादा कठोर होगा. शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी समान रूप से प्रभावशील होगा. अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन अवधि में केवल दूध वितरण के लिए छूट दी जाएगी.
http://कृषि बिल राज्यसभा में ध्वनि मत से पास, पीएम मोदी बोले- ये ऐतिहासिक दिन
सवेरे 8 बजे से 9.30 बजे और शाम में 5.30 बजे से 7 बजे तक दूध वितरण किया जा सकेगा. अत्यावश्यक सेवा में शामिल मेडिकल एवं पेट्रोल पंप ही खुलेंगे. इस दफा किराना दुकान, फल दुकान एवं सब्जी दुकान भी लॉकडाउन अवधि में बंद रहेंगे. कलेक्टर ने बंद के व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सम्बन्धित एसडीएम, नगरीय निकायों के सीएमओ और जनपद पंचायतों के सीईओ को दिए हैं ताकि लोग लॉकडाउन के पूर्व जरूरत के सामान जुटा सकें. कलेक्टर श्री जैन ने सभी एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस तथा नगरीय निकाय सीएमओ को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है.
http://VIDEO : गुलाब के फूल से लिपटा दिखा नीले रंग का दुर्लभ सांप







