रायपुर. मेडिकल एजुकेशन डायरेक्टर डॉ. एसएल आदिले को उनके पद से हटा दिया गया है. युवती से दुष्कर्म के साथ ही उनके ऊपर दवा खरीद में 95 लाख रुपए की गड़बड़ी करने का भी आरोप है. उनको पद से हटाने के निर्देश स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिए हैं. बता दें कि डॉ. एसएल आदिले पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. युवती ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस उच्चाधिकारियों को दी. इसके बाद मामला जांच के लिए महिला थाने को भेजा गया है. आरोप है कि परमानेंट नौकरी दिलाने का झांसा देकर डॉ. आदिले उसे अपने साथ घर ले गए और दुष्कर्म किया. कांकेर निवासी युवती का आरोप है कि साल 2017 में वह परीक्षा देने के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज गई थी. तब कॉलेज के तत्कालीन डीन डॉ. आदिले से उसका परिचय हुआ.
http://पीएम मोदी ने रैना को लिखी चिट्ठी, कहा- आपके लिए रिटायरमेंट शब्द का इस्तेमाल ठीक नहीं
युवती का कहना है कि उसने नौकरी के लिए डॉ. आदिले से मदद मांगी और फिर बातचीत शुरू हो गई. युवती ने शिकायत में कहा है कि जनवरी 2018 को किसी काम से रायपुर आई थी. यहां रिजल्ट को लेकर डॉ. आदिले से संपर्क किया. आरोप है कि इसके बाद डॉ. आदिले स्कूटी उससे मिलने पहुंच गया और नौकरी के संबंध में बातचीत करनी है कहकर घर ले गया. वहां धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया. एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल ने कहा कि शिकायत को महिला थाने परीक्षण के लिए भेजा गया है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा डॉ. आदिले का चार्ज दूसरे को देने को कहा है. उनके खिलाफ कई शिकायतें सामने आई हैं. इसमें अभियोजन के लिए विधि विभाग से पत्र आया था, उसमें अनुमति दे दी गई है. डॉ. आदिले के खिलाफ खरीदी बिक्री में 95 लाख को गड़बड़ी जांच में सामने आई है, उसके बाद आज एक और मामला आ गया है. इस तरह शिकायत आने के कारण उन्हें मुक्त करने को कहा था.
http://पीएम मोदी ने धोनी को लिखी चिट्ठी, माही ने कहा- शुक्रिया







