আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ड्रग केस में भारती-हर्ष की मुश्किलें बढ़ीं, NCB ने कोर्ट में दायर की चार्जशीट

Published on: October 29, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं. ड्रग्स केस को लेकर भारती और हर्ष के खिलाफ मुंबई एनसीबी ने कोर्ट में चार्जशीट दायर की है. इस बारे में अभी तक हर्ष और भारती की ओर से कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है, हालांकि कपल के फैन्स जरूर परेशान हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के खिलाफ कोर्ट में मुंबई एनसीबी ने 200 पेज की चार्जशीट दाखिल की है.

https://SBI समेत 18 बैंकों के ग्राहक हो जाएं सावधान! अकाउंट पर सेंध लगा रहा ये खतरनाक वायरस

इस चार्जशीट में कपल के ड्रग्स केस से जुड़ा पूरा ब्योरा मौजूद है. बता दें कि साल 2020 में कपल को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जल्द ही उन्हें जमानत मिल गई थी, लेकिन अब इस केस में चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई है. बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को एनसीबी ने ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था. कहा गया था कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर-ऑफिस में छापेमारी के दौरान 86.50 ग्राम गांजा जब्त किया गया था. वहीं ये भी सामने आया था कि पूछताछ में कपल ने ड्रग्स के सेवन की बात को भी स्वीकार किया था.

https://NASA ने शेयर की सूरज की मुस्कुराते हुए अद्भुत तस्वीर

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now