আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना से दिवंगत मीडियाकर्मी के आश्रितों को मिलेगी पांच लाख रुपए की सहायता

Published on: May 30, 2021
---Advertisement---

रायपुर. कोरोना से दिवंगत हुए मीडियाकर्मी के आश्रित परिजनों को छत्तीसगढ सरकार पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी. यह सहायता संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता नियमों के तहत् दी जाएगी. इसके अतिरिक्त जो मीडियाकर्मी कोविड से पीड़ित होने पर अस्पताल मे भर्ती होकर इलाज कराए हैं, उनके इलाज में आये खर्च की प्रतिपूर्ति भी नियमों के तहत् राज्य शासन करेगा. कोविड पीड़ित संचार प्रतिनिधियों के परिवारो की जानकारी जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा अपने एकत्र की जी रही है. कोरोना से दिवंगत मीडियाकर्मी के आश्रित परिजनों या इलाज कराने वाले मीडियाकर्मी निर्धारित प्रपत्र मे आवेदनपत्र अभिलेखों सहित सम्बन्धित जिला जनसम्पर्क कार्यालय में जमा कर सकते हैं.

http://यह कैसी बोरियत! घर से बिना बताए रायपुर जाने निकलीं 3 किशोरियां, पुलिस ने घर पहुंचाया

मीडियाकर्मियों को यह आर्थिक सहायता देने पत्रकार कल्याण कोष समिति की बैठक शीघ्र ही बुलाई जा रही है. ज्ञातव्य हो कि अन्य राज्यों से काफी पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट भाषण 2021-22 में मीडिया कर्मी की असामयिक मृत्यु पर संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायतार्थ नियम के तहत् आर्थिक सहायता राशि को दो लाख रुपए से बढ़ाकर पांच लाख रुपए किए जाने की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा के अनुरूप जनसम्पर्क विभाग द्वारा नियमों में आवश्यक सुधार किया जा कर राजपत्र मे प्रकाशन के लिये भेजा जा चुका है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुरूप आर्थिक सहायता पर क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है.

http://पैंगोलिन बिक्री करते दो गिरफ्तार, रिमांड पर जेल भेजे गए

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now