আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फांसी पर लटका मिला युवक का शव, दशहरा के दिन से था लापता

Published on: November 20, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. दशहरा के दिन से परिजनों को बिना बताए घर से निकले युवक का शव शुक्रवार को तेन्दूकोना थाना क्षेत्र के जंगल में फांसी पर लटका मिला. परिजनों की सूचना पर तेन्दूकोना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है. थाना प्रभारी के मुताबिक युवक का शव करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 35 वर्षीय युवक श्यामसुंदर खड़िया पिता राजाराम खड़िया झलप के ग्राम पचरी का निवासी है. बुंदेली के ग्राम परसदा में उनका ससुराल है.

http://अब आरटीआई से पति की आमदनी जान सकेगी पत्नी



पिछले कुछ वर्षों से वे यहां स्वयं का घर बनाकर निवासरत हैं. आज सुबह गांव के किसी व्यक्ति ने फांसी पर लटकी उनकी लाश देख परिजनों को सूचित किया बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. मामले में मर्ग कायम कर जांच की जाएगी. घटना का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है. हालांकि परिजनों के मुताबिक युवक नशे का आदी था और पिछले कुछ सालों में कई बार घर छोड़ कर भाग चुका है. इस बार भी वह दशहरा के दिन से घर से गायब था. मामले में पुलिस ने जांच के लिए फारेंसिक टीम भी बुलाई है.

http://‘खल्लारी में फिर एक बार लोकतंत्र पर हावी हो गया राजतंत्र’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now