महासमुंद. तुमगांव पुलिस ने रविवार सुबह ग्राम अमावस के पास स्थित हैचरी प्लांट के समीप मिली रोहित ध्रुव की लाश की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस की जांच विवेचना में यह पता चला कि उसकी हत्या कर आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए का प्रयास किया गया. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि अमावस में रोहित ध्रुव पिता हरिश्चंद्र (42) की लाश संदेहास्पद स्थिति में मिली थी. ग्राम बेलटुकरी निवासी आरोपी ईश्वर साहू पिता डाहरू राम साहू को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया. लोगों से जानकारी मिली थी कि आरोपी के घर मृतक रोहित का आना-जाना था जो उसकी मां पर बुरी नजर रखता था. रोहित 8 फरवरी को आरोपी के घर का दरवाजा रात साढ़े 10 बजे चुपचाप खोल रहा था.
http://13 को जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन
आवाज सुनकर आरोपी ईश्वर जाग गया. दोनों में लड़ाई झगड़ा मारपीट होने लगी. आरोपी ने रोहित के गमछे से गला दबाकर मार डाला उसके बाद उसकी लाश को मोटरसाइकिल में रखकर हेचरी तालाब के पास ले जाकर फेंक दिया. उनकी मौत को आत्महत्या का रूप देने के लिए कीटनाशक दवा उसके मुंह में डालकर डब्बे को मौके पर छोड़कर चला गया. आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रदीप मिंज, सहायक उपनिरीक्षक रमन लाल टांडेकर, आरक्षक शाखाराम ध्रुव, अनिल बंजारे, नवल प्रधान, उत्तम साहू, हेमदास का योगदान रहा.
http://जिम सदस्यों को पालिकाध्यक्ष का आश्वासन- जल्द क्रय किए जाएंगे नए उपकरण







