गरियाबंद. एक तीन बच्चों के पिता और युवती का शव रविवार दोपहर जंगल में एक ही पेड़ पर पास-पास लटके मिले हैं. पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग में दोनों ने खुदकुशी की है. जानकारी के अनुसार पुलिस को रविवार दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिली कि जंगल में एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटक रहा है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाया. आसपास के लोगों से पूछताछ में दोनों की शिनाख्त हो गई. युवक कामता (30) और युवती एनु ध्रुव (18) दोनों एक ही गांव ग्राम कोदोहरदी के रहने वाले थे.
http://दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेंगे 125 किमी
बताया जा रहा है कि कामता शादीशुदा था और उसके 3 बच्चे भी हैं. पुलिस ने बताया कि युवक और युवती दोनों मजदूरी करते थे. दोनों 19 जून की सुबह घर से काम पर जाने की बात कह कर निकले थे बाद से दोनों का कुछ पता नहीं था. अगले दिन गांव के कुछ लोग जंगल की ओर गए तो दोनों के शव पेड़ से लटके मिले. दोनों ने अलग-अलग गमछे के सहारे एक ही पेड़ पर फंदा लगाया था. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
http://रुपए के लेन-देन के वायरल वीडियो पर संतोषजनक ज़वाब नहीं, पटवारी सस्पेंड







