नई दिल्ली. मॉडल और एक्ट्रेस शहाना (20) केरल के कोझिकोड में शुक्रवार को मृत पाई गई. शहाना अपने घर की खिड़की की रेलिंग से लटकी मिलीं. घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शहाना के पति सजद को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. डेढ़ साल पहले ही शहाना और सजद की शादी हुई थी, दोनों कोझिकोड से करीब 14 किलोमीटर दूर परमबिल बाजार इलाके में रहते थे, जहां से शहाना का शव बरामद हुआ है. शहाना की मां और रिश्तेदारों ने मॉडल की मौत को हत्या बताया है.
https://‘तहसील कार्यालय महासमुंद के राजस्व अधिकारी नहीं मानते लोक सेवा गारंटी अधिनियम’
उनका मानना है कि शहाना ने सुसाइड नहीं किया, बल्की उसकी जान ली गई है. उन्होंने इसका आरोप शहाना के पति सजद पर लगाया है. शहाना की मां ने कहा कि मेरी बेटी हमेशा पति के बारे में बताती थी और मारपीट के बारे में भी कहती थी. मेरी बेटी घरेलू हिंसा के बारे में बताती थी. वह उस पर हाथ उठाता था. मनोरमा न्यूज के साथ बातचीत में शहाना की मां ने कहा कि वह कभी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसने हमें अपने 20वें जन्मदिन के लिए भी बुलाया था. वह बहुत उत्साहित थी, अपने जन्मदिन को लेकर. हम सभी उसका जन्मदिन सेलिब्रेट करने की प्लानिंग कर रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि शहाना ने गुरुवार को ही उनसे बातचीत की थी.
https://नामांतरण की प्रक्रिया ऑनलाइन, लोगों को नहीं लगाना पड़ेगा कार्यालय का चक्कर
उन्होंने कहा कि उसने गुरुवार को ही मुझे कॉन्टैक्ट किया था. शहाना की मां ने कहा कि आज ही उसका 20वां जन्मदिन था, उसने मुझे कहा था कि वह घर आएगी जन्मदिन सेलिब्रेट करने. मैं नहीं मान सकती कि उसने सुसाइड किया होगा. शहाना की मां ने उनके पति सजद पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि सजद ने शहाना को धमकी दी थी कि अगर उसने विज्ञापन से आए पैसों का चेक उसे नहीं सौंपा तो वह उसे जान से मार डालेगा और अब वह इस दुनिया में नहीं रही.
‘पृथ्वीराज’ का पहला गाना ‘हरि हर’ रिलीज, राजा की वीरता का मनाया जश्न https://t.co/CJBTxlpWYW
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 12, 2022










