আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्कूटी सहित 20 फीट गहरी खाई में गिरी दंपत्ति की मौत, बच्ची को खरोच तक नहीं

Published on: December 7, 2019
---Advertisement---

जशपुर. मरोल के पास 20 फीट गहरी खाई में स्कूटी गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई. खास बात यह रही कि बच्ची को खरोच तक नहीं आई. हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने बच्ची को शव के पास रोते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी. जानकारी के मुताबिक, ग्राम मरोल निवासी सुधीर टोप्पो (40) शनिवार शाम स्कूटी पर अपनी पत्नी सेलिना टोप्पो (30) और 9 वर्षीय दिव्यांग बच्ची को बिठाकर अपने ससुराल झुरूडांड़ के लिए निकले थे. ग्रामीणों के मुताबिक सुधीर टोप्पो की बेटी बीमार थी और उसकी देसी दवा कराने के लिए नाना के घर ले जा रहे थे.

http://शासन के आदेशों की अवहेलना, प्रधानपाठक निलंबित

रास्ते में मरोल से पहले एक घाटी में सुधीर ने स्कूटी पर नियंत्रण खो दिया और 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी. सिर में आई गंभीर चोट के कारण मौके पर ही सुधीर और उसकी पत्नी सेलिना की मौत हो गई. जबकि बच्ची को खंरोंच तक नहीं आई. सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर गड्‌ढे पर पड़ी तो वहां स्कूटी गिरी हुई दिखाई पड़ी. नीचे उतरकर लोगों ने देखा तो दिव्यांग बच्ची अपनी मां की लाश के पास बैठी रो रही थी. पास में ही उसके पिता की भी लाश पड़ी हुई थी. घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

http://हनी सिंह के गाने पर नेहा कक्कड़ ने यूं मचाया धमाल, देखिए VIDEO

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now