महासमुंद. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को फोन कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर से जिले में खाद्य वितरण प्रणाली, रोजगार गारंटी, लॉकडाउन के संबंध में जानकारी ली. जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्राकर ने बताया कि खाद्य वितरण प्रणाली के द्वारा हर किसी को राशन मुहैया कराया गया. जिले में जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उनके पास भी राशन पहुंचाने में मदद की जा रही है. उन्होने बताया कि जिले में कुल 120 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है जिसमें सभी निगेटिव पाए गए हैं. रोजगार गारंटी का कार्य अभी कुछ जगह शुरू नहीं हो पाया है, आबंटन आने से बहुत जल्द सभी जगह चालू हो जाएगा.
http://फील्ड में नहीं जातीं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, चेतावनी
उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनसे जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली. संगठन के कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली जिस पर उन्होने बताया कि कांग्रेस के सभी संगठन जिला कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ और कांग्रेस का समस्त संगठन फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखकर लोगों की मदद कर रहा है. कोटा से बच्चों को सकुशल वापस लाने के प्रयास व अंचल के लोगों की चिंता व राहत पहुंचाने के लिए उन्होने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया.
http://वाहन चेकिंग के दौरान छोटा हाथी से गांजा बरामद, 3 गिरफ्तार







