আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शहर पूर्ण लॉकडाउन पर पहले की तरह खुली हुई है शराब दुकान

Published on: July 19, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. शनिवार से पिथौरा शहर को कंटेनमेंट घोषित कर पूर्ण लॉकडाउन किया गया है. पूरे शहर में सन्नाटा पसरा है पर शराब दुकान पूर्ण लॉकडाउन के बाद भी पूरी तरह खुली है. ज्ञात हो कि नगर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों मरीजो के बारे में प्रशासन शराब दुकान में भी पूछताछ कर चुका है बावजूद वहां किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है. नगर पिछले 24 घण्टो से अनिश्चितकाल के लिए पूरी तरह बंद कराकर प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है पर नगरवासी यह देख कर हैरान है कि इस पूर्ण लॉकडाउन में भी सरकारी शराब दुकान खुली है और इसमें धड़ल्ले से शराब बिक रही है.

http://परिस्थितियों के अनुसार केवल शहरी क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू करेंगे कलेक्टर, तीन दिन पहले देनी होगी सूचना

यहां पदस्थ कुछ कर्मियों से चर्चा करने पर उन्होने बताया कि कोरोना मरीजों के यहां आने की चर्चा के बाद कल प्रशासन शराब दुकान आया था. सबसे पूछताछ भी की गई बाद शहर तो बंद करा दिया गया परन्तु शराब दुकान में काम कर रहे कर्मियों को उनके हाल पर ही छोड़ दिया गया है. कर्मियों के अनुसार प्रतिदिन सैकड़ों ग्राहकों में कई तरह के लोग आते है किसको क्या बीमारी है या परेशानी है ये उनको पता नहीं चल सकता. पर प्रशासन के बंद संबंधी कोई निर्देश न होने के कारण शराब दुकान खोल रहे हैं और ग्राहक भी पूर्व की तरह आ रहे हैं. अब वे अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करने मजबूर हैं.

http://2020 Honda City भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और डिटेल्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now