रायपुर. अभनपुर के केंद्री में मंगलवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों का शव मिला है. इनमें दो बच्चें, दो महिलाएं और एक व्यक्ति शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची थी फिलहाल घटना की जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक केंद्री निवासी कमलेश साहू ने अपनी पत्नी, मां और दो बच्चों की हत्या कर दी. इन्हें मारने के बाद वो खुद फांसी पर झूल गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शव को बरामद किया. पुलिस के मुताबिक कमलेश साहू का शव फंदे से लटका था जबकि उसकी मां, पत्नी और दोनों बच्चों के शव जमीन पर पड़े थे.
http://ये है सबसे महंगा कबूतर, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. जांच जारी है. स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. इधर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले को गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं. श्री साहू ने रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव से दूरभाष पर चर्चा की और कहा कि एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत होना बड़ी बात है. उन्होंने मौत के कारणों का पता लगाने और इसकी गहराई से जांच कराने के निर्देश दिए हैं.
http://धनुष के इस गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, यू-ट्यूब पर व्यूज़ एक अरब के पार







