नई दिल्ली. The Big Bull का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में अभिषेक बच्चन मुख्य किरदार निभा रहे हैं और उनका अंदाज लोगों को खूब भा रहा है. वहीं, इलियाना डिक्रूज भी लंबे समय के बाद पर्दे पर दिखाई दे रही हैं. ट्रेलर के ओपनिंग सीक्वेंस में ही एक डायलॉग है- इस देश में हम कुछ भी कर सकते हैं. बस एक रूल है कि पकड़े नहीं जा सकते. हर्षद मेहता की एक सच्ची कहानी पर बेस्ड इस फिल्म का यही मूल मंत्र है. ट्रेलर के बैकग्राउंड में कैरी मिनाटी के गाने ‘यलगार’ को भी सुना जा सकता है.
http://पारस-माहिरा का नया गाना ‘रंग लगेया’ रिलीज, हुआ वायरल
तीन मिनट के इस ट्रेलर में अभिषेक बच्चन, इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला जैसे ऐक्टर्स अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं. द बिग बुल में इलियाना डीक्रूज उस पत्रकार की भूमिका में हैं, जिन्होंने हर्षद मेहता कांड का पर्दाफाश किया था. उनके अलावा ट्रेलर में निकिता दत्ता, सौरभ शुक्ला, महेश मांजरेकर, सोहम शाह, राम कपूर और सुप्रिया पाठक की भी झलक देखने को मिलती है. द बिग बुल को कूकी गुलाटी ने डायरेक्ट किया है. अजय देवगन, आनंद पंडित, कुमार मंगत पाठक और विक्रांत शर्मा इसके प्रोड्यूसर हैं. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर 8 अप्रैल 2021 को रिलीज होगी. देखिए ट्रेलर-
http://नेहा कक्कड़ का नया गाना ‘मरजानिया’ रिलीज, रुबीना-अभिनव की दिखी क्यूट कैमेस्ट्री










