जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवरीनारायण में रविवार को रामनवमी पर्व के मौके पर भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपने चिर परिचित अंदाज में एक से बढ़कर एक सुप्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया. श्री जलोटा की प्रस्तुति के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूरी तरह से डूबे हुए नजर आए. इस दौरान मुख्यमंत्री खुद को रोक नहीं पाए और मानस गायन विजेता दल के साथ खुद भी खंजरी वाद्ययंत्र लेकर संगत में बैठ गए. इसके बाद मुख्यमंत्री मंच से नीचे उतरे और भजन गायक पद्मश्री अनूप जलोटा के भक्ति से परिपूर्ण गीतों का लुत्फ उठाया. अनूप जलोटा ने ऐसी लागी लगन, राम नाम की लूट है. .भजन गाकर पूरे माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया.
https://गोविंदा का नया गाना ‘टन टना टन’ रिलीज, ताजा की बीती यादें
रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ में विकसित किए जा रहे राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत शिवरीनारायण में रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का लोकार्पण किया. रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर में रामायण कालीन घटनाओं और वनवास काल के दौरान श्रीराम के द्वारा पैदल तय किए गए स्थानों के बारे में पेंटिंग्स के जरिए चित्रित जानकारी उपलब्ध कराई गई है. इन पेंटिंग्स के जरिए आने वाली भावी पीढ़ी को रामायण कालीन घटनाओं की जानकारी मिल सकेगी तथा लोग शिवरीनारायण की ऐतिहासिकता को भी अच्छी तरह से समझ सकेंगे.
https://मनरेगा कर्मचारियों ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर संसदीय सचिव को सौंपा ज्ञापन







