जांजगीर-चांपा. राम वनगमन पर्यटन परिपथ शिवरीनारायण के तीसरे और आखिरी दिन दिलीप षड़ंगी ने छत्तीसगढ़ी गीतों से कार्यक्रम स्थल में समां बांध दिया. रामनवमी के अवसर पर मां दुर्गा के भक्ति भरे छत्तीसगढ़ी गीतों को गाकर दिलीप षड़ंगी ने दर्शकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया. कोरी-कोरी नरियर चढ़े और झूपत-झूपत आबे देवी मोरे अंगना जैसे देवी गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. वहीं चंदवा बैगा जैसे गीतों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को हंसने पर भी मजबूर किया. दिलीप षड़ंगी छत्तीसगढ़ के जाने माने कलाकार हैं जिनकी प्रसिद्घि पूरे देश और विदेशों में भी है. शिवरीनारायण में दिलीप षड़ंगी अपनी पूरी टीम के साथ प्रस्तुति दे रहे थे जिसमें उनके गायन के साथ ही सह कलाकार मंच पर नृत्य भी कर रहे थे.
https://गोविंदा का नया गाना ‘टन टना टन’ रिलीज, ताजा की बीती यादें
मानपुर एनीकट निर्माण के लिए 2.08 करोड़ की स्वीकृति
रायपुर. जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत मोहरेंगिया नाला पर मानपुर एनीकट निर्माण के लिए दो करोड़ 8 लाख 30 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को दी गई है. इस एनीकट का निर्माण होने से भू-जलसंवर्धन के साथ-साथ ग्रामीणों को निस्तार की सुविधा तथा किसानों को स्वयं के साधन से खरीफ सीजन में 140 हेक्टेयर तथा रबी सीजन में 9 हेक्टेयर इस प्रकार कुल 149 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो सकेगा.
https://2022 Kia Sonet और Seltos भारत में लॉन्च, जानिउ कीमत और दमदार फीचर्स







