नई दिल्ली. सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शख्स की आर्ट देखकर आप भी तारीफों के पुल बांधते नजर आएंगे. इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में एक शख्स को अपने घर की छत पर ढेर सारी मिट्टी बिखेरते हुए देखा जा सकता है. पहले कुछ सेकंड में ये पता लगाना काफी मुश्किल है कि आखिर आर्टिस्ट क्या बनाना चाहता है. लेकिन धीरे-धीरे उसकी कला निखरकर सामने आती है. धीरे-धीरे ये मिट्टी की कलाकारी भगवान हनुमान की तरह दिखने लगती है.
https://अनियमित दिनचर्या और खान-पान की आदतों से मधुमेह का खतरा
इस वीडियो में आर्टिस्ट के हाथ का काम देखकर कई लोग खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पा रहे हैं. कई हनुमान भक्त तो इस कलाकार के फैन ही बन गए. कला में बारीकी और परफेक्शन साफ-साफ पता चल रहा है कि आर्टिस्ट कितना मंझा हुआ है. कुछ ही देर के अंदर हनुमान जी की तस्वीर बनकर तैयार हो जाती है. इस वीडियो ने कई लोगों का दिल जीत लिया. कुछ ही सेकंड के इस वीडियो ने लोगों का दिन बना दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किए गए महज 15 सेकंड के इस वीडियो ने लोगों को सरप्राइज करके रख दिया है.
https://तमोरा हत्याकांड का खुलासा, कैंची से वार कर पत्नी ने ही की थी पति की हत्या










