আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आवेदन नहीं लिया, अधिकारी बोले- और कोई काम नहीं है क्या, कलेक्टर से शिकायत

Published on: March 4, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. जनपद पंचायत सीईओ और जिला पंचायत के जनसूचना अधिकारी पर आवेदन न लेने और उल्टे धमकी देने की शिकायत कलेक्टर से की गई है. गोंगल के खेमलाल ध्रुव के मुताबिक उन्होने कुर्रुभाठा पंचायत के 14वें वित्त की राशि एवं आय-व्यय की सचिव के न मिलने व जानकारी के लिए आरटीआई के तहत आवेदन लेने में हीलाहवाला करने के कारण जनपद पंचायत महासमुंद से सूचना प्रदान करवाने बाबत् आवेदन पत्र प्रस्तुत किया. जिस पर पहले तो आवक-जावक प्रभारी ने आवेदन नहीं लेने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद के द्वारा मना करने की बात कही. जिस पर उन्होने लिखित आदेश की कॉपी दिखाने कहा तो मौखिक आदेश बताते हुए गजभिये के पास भेजा. उनके द्वारा भी यही बातें कहते हुए आवेदकों को अपने पास नहीं भेजने के लिए कहा गया.

http://प्रेशर IED की चपेट में आने से CAF का एक हेड कांस्टेबल शहीद

पश्चात आवक-जावक प्रभारी आवेदन लेकर जनपद सीईओ के पास गई और आवेदक के कथन व लिखित आदेश को दिखाने के लिए मांग करना बताया. जिस पर सीईओ ने उन्हे बुलाया वह प्रभारी के साथ गया. जहां जनपद सीईओ व जिला पंचायत के जनसूचना अधिकारी ने उन्हे धमकाया और सुधार देने जैसी धमकी देते हुए और कोई काम नहीं है क्या, कहते हुए आवेदन लेने से इनकार कर दिया. उस समय छत्तीसगढ़ नागरिक मंच के संयोजक पंकज साहू, दिलीप चंद्राकर बागबाहरा एवं शेखर पटेल ग्राम गोंगल भी मौजूद थे. पश्चात जिला पंचायत कार्यालय जाकर आवेदन दिया. बाद 25.02.2021 को कलेक्टर महासमुंद को दोनों जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शिकायत की है. जिसकी प्रतिलिपि मुख्य सूचना आयुक्त छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग व आयुक्त राजस्व संभाग रायपुर को दी है.

http://पीएफ खाताधारकों को राहत, EPFO ने नहीं घटाई ब्याज दर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now