আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महिला जन-धन खातों में कल से जमा होगी राशि

Published on: April 2, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. कोरोना वायरस के विश्वव्यापी आपदा से उत्पन्न संकट में राहत के लिए भारत सरकार के घोषणा के अनुरूप राज्य की महिलाओं के प्रधानमंत्री जन धन योजनान्तर्गत खोले गए समस्त खातों में तीन माह तक प्रति माह 500 रुपए की राशि जमा होना प्रारम्भ हो जाएगा. इसकी प्रथम किस्त कल 3 अप्रैल को जमा की जाएगी खातों में राशि जमा होने का क्रम खाता संख्या के अंतिम अंक के हिसाब से होगा. जिसमें राशि जमा होने की तारीख 3 अप्रैल खाता की अंतिम अंक 0 और 1, राशि जमा होने की तारीख 4 अप्रैल खाता की अंतिम अंक 2 और 3, राशि जमा होने की तारीख 7 अप्रैल खाता की अंतिम अंक 4 और 5, राशि जमा होने की तारीख 8 अप्रैल खाता की अंतिम अंक 6 और 7, और राशि जमा होने की तारीख 9 अप्रैल खाता की अंतिम अंक 8 और 9 हैं.

http://एक और कोरोना मरीज स्वस्थ, प्रदेश में अब केवल 6 संक्रमित

महिला पीएमजेडीवाई खाते से रुपए निकालने के लिए महिलाओं को अलग-अलग दिनों में खाता संख्या में अंतिम अंक के हिसाब से बैंक, एटीएम, बी सी केन्द्रों जाना चाहिए. उल्लेखनीय है कि खातों से राशि ग्राहक सेवा केंद्र (बीसी) अथवा एटीएम से, रुपेकार्ड द्वारा भी निकाली जा सकती है. बीसी केंद्र प्रात: 7 बजे से सायं 7 बजे तक खुले रहेंगे एवं बैक की शाखाएं अपने नियमित समय पर कार्यरत रहेंगी. यह राशि निर्धारित तारीख के बाद कभी भी निकाली जा सकती है. अन्य समस्त योजनाओं के लाभार्थी 9 अप्रैल के बाद कभी भी बैंक/एटीम/ बीसी के माध्यम से राशि निकाल सकते हैं. कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न विशेष परिस्थितियों का ध्यान में रखते हुए लाभार्थियों आहरण हेतु ज्यादा से ज्यादा एटीएम मशीन पर रुपए कार्ड द्वारा ही आहरण करें. एटीएम, बैंक शाखा अथवा बीसी के केन्द्रों पर भीड़ करने से बचना चाहिए एवं समस्त लोगों को कम सेकम एक मीटर की दूरी बनाकर खड़ा होना चाहिए.

http://उचित मूल्य की दुकान में अधिक दर पर शक्कर बेचने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध FIR

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now