नई दिल्ली. फिल्म ‘थैंक गॉड’ का पहला गाना ‘माणिके’ रिलीज हो गया है. गाने में एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने बिंदास डांस मूव्स से सिद्धार्थ के होश उड़ाती हुई शानदार दिख रही हैं. गाने में सिद्धार्थ और नोरा अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री बेहद उम्दा दिखा रहा है. वीडियो क्लिप में चित्रगुप्त के रूप में अजय देवगन भी नजर आ रहे हैं. बता दें कि ‘माणिके’ को श्रीलंकाई सिंगर योहानी के साथ ही साथ जुबिन नौटियाल और सूर्य रगुन्नाथन ने अपनी आवाज दी है. यह पिछले साल के वायरल सॉन्ग Manika Mage Hithe का रिक्रिएटेड वर्जन है.
https://निर्धारित से अधिक दर पर शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
रैप कविता मेलो डी द्वारा लिखी गई है. थैंक गॉड के लिए संगीत तनिष्क बागची और चमथ संगीथ द्वारा रचित है. फिल्म इस साल 25 अक्टूबर को दिवाली के आसपास रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म का निर्देशन ‘टोटल धमाल’ फेम इंद्र कुमार ने किया है. फिल्म के फर्स्ट-लुक पोस्टर और ट्रेलर ने काफी चर्चा बटोरी. बता दें कि फिल्म में अजय देवगन, चित्रगुप्त के किरदार में नजर आएंगे जो सभी के पाप-पुण्य का हिसाब रखते हैं.वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा अयान कपूर के किरदार में और रकुल रूही कपूर में दिल जीतने वाली हैं.
https://स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, 7 युवतियां और 13 युवक पकड़ाए










