नई दिल्ली. आज कंगना रनौत के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म थलाइवी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर आते ही हर तरफ धमाल मचा रहा है. जिसमें एक्ट्रेस का एक बार फिर जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है. जैसा कि थलाइवी के टीजर और इसके पोस्टर्स में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता के रूप में कंगना ने अपना दमदार लुक दिखाया है, ठीक वैसे ही ट्रेलर में भी जयललिता के किरदार में कंगना का मजबूत अभिनय देखने को मिल रहा है. ट्रेलर की शुरुआत जयललिता के फिल्मी करियर के साथ शुरू हुई.
http://मोरेटोरियम की अवधि बढ़ाने से SC ने किया इनकार, कहा- पूरी तरह ब्याज माफी संभव नहीं
फिर आता है जयललिता के राजनीतिक सफर का वो पहलु जब उन्होंने पुरुष प्रधान समाज में एक ‘मां’ के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाई. ट्रेलर में उस घटना को भी दिखाया गया है जिसने जयललिता के पॉलिटिकल करियर को एक नई दिशा दी. उनके साथ भरी सभा में की गई बदतमीजी ने कैसे उनके स्वाभिमान पर इतना गहरा प्रभाव डाला कि वहां से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. ट्रेलर में कंगना ने जयललिता के बेहद स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी से रुबरू करवाया है. थलाइवी का निर्देशन एएल विजय ने किया है. फिल्म 23 अप्रैल को रिलीज की जाएगी. देखिए ट्रेलर-
http://भीषण सड़क हादसा : ऑटो और बस में भिड़ंत, 13 की मौत










