আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कपड़ा व्यवसायियों को भी मिले आंशिक व्यवसाय की छूट : राजेश

Published on: May 15, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. स्थानीय कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेश गोयल ने किराना एवं हार्डवेयर की दुकानों की तरह कपड़ा दुकानदारों को भी कुछ समय के लिए छूट देने की मांग कलेक्टर सहित जिले के सभी विधायकों से की है. कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेश गोयल ने इस प्रतिनिधि को बताया कि विगत एक माह से जारी लॉकडाउन की वजह से सभी छोटे मंझले और बड़े व्यापारियों के साथ संस्था में कार्य करने वाले कर्मचारी एवं उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है.

http://कमीशन मांगने का ऑडियो वायरल, उप अभियंता निलंबित

छोटे व्यवसाय ठेले वाले वेंडर, हमाल, मजदूर सभी बेरोजगार हो चुके हैं जिससे सभी के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या आ गई है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन आगे बढ़ने की स्थिति में हम सब व्यवसायियों को हार्डवेयर एवं किराना व्यवसायियों की तरह सीमित समय के लिए व्यवसाय करने की अनुमति प्रदान करें. जिससे हम सब व्यवसायियों एवं इन पर आश्रित स्टाफ के रोजगार प्रारंभ हो सके और घर की आर्थिक समस्या का समाधान हो सके. हम व्यवसायी आपको एवं प्रशासन को विश्वास दिलाते हैं कि हम सभी कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण पालन करते हुए व्यवसाय करेंगे.

http://राज्य शासन ने ब्लैक फंगस पर जारी की एडवाइजरी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now