सूरजपुर. 17 साल की किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने अपने पिता पर भी अनाचार का आरोप लगाया है. पुलिस ने पिता समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर को किशोरी शाम 4 बजे समौली में अपनी बुआ के घर से लौट रही थी. साधन नहीं मिलने की वजह से पैदल ही चलती रही. इस दौरान उसे गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया. उन्होंने किशोरी से मारपीट की और बाइक से अगवा कर 4 किमी दूर पर्री गांव ले गए. वहां एक टूटे मकान में उससे अनाचार किया. बाद आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों को भी बुलाया लिया.
http://रोहित बने उपकप्तान, चोटिल उमेश की जगह नटराजन को मौका
उन्होंने भी किशोरी से अनाचार किया. उनके चंगुल से छूटने के बाद तीन युवकों ने किशोरी की मदद की और उसे बस स्टैंड तक पहुंचाया. वहां से किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी. किशोरी ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान एक लड़का अपने साथी को विकास नाम से बुला रहा था. इसी नाम के आधार पर पुलिस ने सर्चिंग शुरू की और आरोपी तक पहुंची. उससे पूछताछ कर प्रमोद विश्वकर्मा को पकड़ा. वहीं मदद करने वाले लड़कों के बयान के आधार पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी पृथ्वी देवांगन को गिरफ्तार किया.
http://खुशियों पर सभी का हक होता है.. हां! यही है संवेदना!
वहीं दोनों नाबालिग आरोपी अपनी नानी के घर नवापारा में छिपे हुए थे. इस दौरान किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीकर आएदिन विवाद करता है. इस कारण वह अपनी छोटी बेटी के साथ चिरमिरी में रहती है. वहीं बड़ी लड़की दोनों जगहों पर आती-जाती रहती थी. झिलमिली थाना पुलिस से की शिकायत में मां ने बताया कि उसका पति लंबे समय से किशोरी का अनाचार कर रहा था. वहीं किशोरी ने बताया कि 18 नवंबर को पिता ने उससे अनाचार किया था.
नए साल पर प्रभास का तोहफा, शेयर किया 6 भाषाओं में ‘राधे श्याम’ का पोस्टर https://t.co/544SDj0Vtq
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 1, 2021







