नई दिल्ली. टेक्नो इंडिया ने अपने नए फोन TECNO PHANTOM X2 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 39,999 रुपए रखी गई है. इस फोन को स्टारडस्ट ग्रे और मूनलाइट सिल्वर में पेश किया गया है. फोन में डबल कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है. इसमें 6.8 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले है जिसके साथ P3 वाइड कलर गेमट का सपोर्ट है. फोन के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा. डिस्प्ले की मजबूती के लिए फोन को TUV SUD A रेटिंग मिली है. डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है. फोन का फ्रेम मेटल का है. यह दुनिया का पहला 4nm मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रोसेसर वाला फोन है जिसे लेकर बेस्ट परफॉरमेंस और बेस्ट कैमरा एक्सपेरियंस का दावा है. इसके साथ Arm Cortex-X2 है जिसकी क्वॉक स्पीड 3.05GHz है.
https://किसाी मंत्री के बयान के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं : सुप्रीम कोर्ट
इसमें बेस्ट गेमिंग एक्सेपिरंयस के लिए HyperEngine 5.0 दिया गया है. इसमें 115G बैंड्स और डुअल सिम एक्टिव का सपोर्ट है. इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज है. कैमरे की बात करें तो TECNO PHANTOM X2 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का RGBW(G+P) है जिसके साथ OIS अल्ट्रा क्लियर नाइट कैमरा का सपोर्ट है. कैमरे से बेस्ट लो लाइट फोटोग्राफी का दावा है. दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है. कैमरे के साथ हाइब्रिड इमेज स्टेबलाइजेशन, डुअल वीडियो, वीडियो फिल्टर, वीडियो एचडीआर, 4K टाइम लैप्स, 960FPS स्लो मोशन जैसे फीचर्स हैं. इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. टेक्नो के इस फोन में 5160mAh की बैटरी है जिसे लेकर 25 दिनों के स्टैंडबाय का दावा है.
https://धर्मांतरण मामले पर बवाल के बाद चर्च में तोड़फोड़, भीड़ ने एसपी का सिर फोड़ा










